रुपयों के लेनदेन में हुई थी सीमापुरी में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपित जावेद को किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में रफीकुल की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने जावेद उर्फ गुंडा ...और पढ़ें
-1773176628166_m.webp)
सीमापुरी में रफीकुल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी इलाके में रविवार रात हुई रफीकुल नाम के युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में जावेद उर्फ गुंडा नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली है। आरोपित से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली थी सीमापुरी इलाके में एक युवक पर कैंची से वार किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला रफीकुल व उसके दोस्त पर कैंची से वार किए गए हैं। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने रफीकुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए
आरोपित की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सीमापुरी की झुग्गियों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आराेपित कैद मिला। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से उसे सीमापुरी से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रफीकुल से उसका रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में उसने कैची से वार कर हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपित पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
