विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी में भरभराकर गिरा 4 मंजिला जर्जर मकान, चार लोग मलबे में दबे

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:30 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को एक तीन मंजिला जर्जर मकान गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं और बचाव अभियान जारी है।

HighLights

  1. सीमापुरी में तीन मंजिला जर्जर मकान ढहा

  2. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए

  3. दमकल और पुलिस बचाव अभियान में जुटी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला जर्जर मकान गिर गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दोपहर 3:32 बजे मिली, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा। मलबे में 4 लोगों के फंसे होने की सूचना है, जिसे निकाला जा रहा है।

वहीं, इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस बचाव अभियान में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जो मकान गिरा है वह एल शेप का 25 गज में बना था। इसमें पड़ोसी का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बचाव अभियान जारी है।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 16.47.13

पिछले महीने ही सत्य निकेतन में बड़ा हादसा

बता दें इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को एक पांच मंजिला पीजी की इमारत के ढह जाने से सात छात्रों की मौत हो गई थी। बिल्डिंग में रेनोवेशन का काम चल रहा था कि तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मुख्य बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 16.47.19

यह भी पढ़ें- 'जंतर-मंतर पर धरना देंगे', INDI गठबंधन के सांसदों के साथ लंच के बाद बोले खरगे