विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दियों की दस्तक के साथ हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यमुना घाट पहुंचे विदेशी मेहमान 'सीगल', जानें कहां करें दीदार

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:39 PM (IST)

दिल्ली में सर्दियों की दस्तक के साथ ही साइबेरिया और मध्य एशिया से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर विदेशी मेहमान सीगल यमुना नदी पर पहुंचने लगते हैं। आप भी इनका दीदार कर सकते हैं।

ठंड शुरू होने से पहले यमुना पर विदेशी मेहमान सीगल का बसेरा। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र

ठंड शुरू होने से पहले यमुना पर विदेशी मेहमान सीगल का बसेरा। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र

HighLights

  1. सर्दियों में साइबेरिया से दिल्ली आती हैं सीगल पक्षी।

  2. भोजन की तलाश में यमुना नदी पर करते हैं बसेरा।

  3. इन्हें यमुना घाट और ओखला पक्षी विहार में देखें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों की दस्तक के साथ यमुना पर विदेशी मेहमान सीगल का बसेरा दिखने लगा है। सीगल मूल रूप से ठंडे क्षेत्रों का पक्षी है।

दिल्ली में हर साल सीगल कई देशों से हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचते हैं। ये पक्षी हिमालय की ऊंची चोटियों को पार करते हुए मैदानी इलाकों की नदियों और झीलों तक पहुंचते हैं।

कहां से आते हैं ये पक्षी?

साइबेरिया और मध्य एशिया में जब बहुत ज्यादा बर्फबारी होने लगती है और झीलें जम जाती हैं, तब भोजन की तलाश में सीगल दिल्ली पहुंचने लगते हैं।

Gurugram (8)

आमतौर पर ये पक्षी मार्च या अप्रैल की शुरुआत तक दिल्ली की यमुना में डेरा डाले रहते हैं, फिर जब साइबेरिया में बर्फ पिघलनी शुरू होती है, तो ये पक्षी वापस अपने मूल आवास पर लौट जाते हैं।

दिल्ली में इन पक्षियों को कहां देख सकते हैं?

सीगल मुख्य रूप से छोटी मछलियां और जलीय जीव खाते हैं। सीगल की भी कई प्रजातियां हैं, जिनमें मुख्य रूप से ब्लैक-हेडेड गल, ब्राउन-हेडेड गल और पल्लास गल शामिल हैं।

Gurugram (9)

अगर आप भी इन्हें देखना चाहते हैं, तो दिल्ली में ठंड के दिनों में सुबह के समय यमुना घाट जा सकते हैं। इसके अलावा, ओखला पक्षी विहार में भी इन प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बांसेरा में होगा अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव, जनवरी में 20 देशों के पतंगबाज 3 दिन दिखाएंगे हुनर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।