विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राघव चड्ढा ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा', सौरभ भारद्वाज ने अशोक मित्तल पर ED के छापे और Z+ सुरक्षा पर पूछा सवाल

Published: Wed, 15 Apr 2026 03:20 PM (IST)

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर भाजपा के कहने पर आप को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सांसद राघव चड्ढा पर लगाए संगीन आरोप

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सांसद राघव चड्ढा पर लगाए संगीन आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जेड प्लस सुरक्षा को जहां पंजाब सरकार नेक वापिस ले लिया है। वहीं, आप ने सौरभ भारद्वाज ने संभावना जताई है कि केंद्र की भाजपा सरकार राघव को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवा सकती है। वहीं, उन्होंने राघव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भाजपा के कहने पर पार्टी को कमजोर करने का काम किया है।

'राघव ने अपनी ही पार्टी की पीठ में छुरा भोंका'

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखे अपने पोस्ट में कहा है, 'बीजेपी सरकार का टूलबॉक्स इतना प्रेडिक्टेबल है। राघव चड्ढा पर ईडी ने दबाव बनाया, तो डर या लालच में उन्होंने अपनी ही पार्टी (जिसने उन्हें सांसद बनाया) की पीठ में छुरा घोंप दिया।'

बताया- अशोक मित्तल क्यों मारा छापा?

उन्होंने आगे कहा कि 'जब सोशल मीडिया पर राघव की आलोचना होने लगी, तो बीजेपी वाले उनके बचाव में उतर आए हैं। आप ने राघव चड्ढा को राज्‍यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को बना दिया। अब ईडी ने राघव को छोड़कर अशोक मित्तल पर छापा मार दिया। उनके घर और बिजनेस पर रेड की गई।'

क्यों राघव को केंद्र सरकार ने दी Z+ सिक्योरिटी?

सौरभ ने कहा, 'केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा दे दी। सबकुछ इतना आपस में जुड़ा हुआ लग रहा है। बीजेपी सरकार इतनी बेताब हो गई है कि राघव चड्ढा के लिए आप सांसद अशोक मित्तल पर ईडी से छापेमारी करवा रही है।'

क्या आप और राघव चड्ढा के बीच का विवाद?‌ 

बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने भले ही अपनी पोस्ट में राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा मिलने की बात कही है लेकिन खबर लिखे जाने तक इस आरोप की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहा विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। पहले पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया और अब पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली है। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब की राजनीति में बड़ा खेल, आम आदमी पार्टी ने वापिस ली सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा

यह भी पढ़ें- AAP के राज्यसभा MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर

यह भी पढ़ें- क्या नई पार्टी बनाने जा रहे हैं Raghav Chadha? अरविंद केजरीवाल से टकराव के बीच AAP में सियासी हलचल तेज