विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, मकान मालिक समेत 6 आरोपी

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:27 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट में 6 सितंबर को हुए इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल ...और पढ़ें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा। जागरण

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा। जागरण

HighLights

  1. सत्य निकेतन इमारत ढहने मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।

  2. घटना में 7 लोगों की मौत हुई, कई लोग घायल हुए थे।

  3. भूस्वामी हरि राम गुप्ता सहित छह लोग आरोपी बनाए गए।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में सत्य निकेतन मार्केट में 6 सितंबर को हुई इमारत ढहने की घटना के मामले में पुलिस ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है।

सत्य निकेतन इलाके में हुई इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

वहीं, चार्जशीट 6 आरोपियों- हरि राम गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, महेश गुप्ता, सनोज कुमार, सुधांशु लवनीश कुमार और शुभम त्यागी के खिलाफ दाखिल की गई है। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में बीएनएस की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।

वहीं, इनमें दूसरों की जान खतरे में डालने वाले लापरवाहीपूर्ण कृत्य (धारा 125(ए), समान इरादे (धारा 3(5), गैर-इरादतन हत्या (धारा 105), इमारत की मरम्मत या निर्माण के दौरान लापरवाही (धारा 290), जानबूझकर चोट पहुंचाना (धारा 115(2), सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना (धारा 324(2), और संपत्ति को नुकसान या हानि पहुंचाने वाला कृत्य (धारा 324(4) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता; JE और AE सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।