विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली ACB को मिला नया चीफ, IPS संजय कुमार त्यागी बने संयुक्त आयुक्त; विक्रम जीत के ट्रांसफर पर मिली कमान

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार त्यागी को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का नया संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

संजय कुमार त्यागी को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का नया संयुक्त आयुक्त बनाया गया।

संजय कुमार त्यागी को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का नया संयुक्त आयुक्त बनाया गया।

HighLights

  1. संजय कुमार त्यागी दिल्ली एसीबी के नए संयुक्त आयुक्त नियुक्त।

  2. यह पद विक्रम जीत सिंह के तबादले के बाद खाली था।

  3. त्यागी 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी, पूर्व पुलिस प्रवक्ता।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात संयुक्त आयुक्त संजय कुमार त्यागी को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का नया संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। एसीबी में संयुक्त आयुक्त का पद विक्रम जीत सिंह के तबादले के बाद खाली था।

2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं त्यागी

संजय कुमार त्यागी 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह लंबे समय तक दो बार दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह दिल्ली एयरपोर्ट में डीसीपी और एनडीएमसी में भी उच्च पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विक्रम जीत सिंह के तबादले के बाद खाली था पद

एसीबी के संयुक्त आयुक्त विक्रम जीत सिंह का तबादला होने के बाद यह पद खाली हो गया था। अब संजय कुमार त्यागी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जल्द बनेंगे 500 नए पुलिस बूथ, बेहतरीन काम के लिए 72 पुलिस अफसर और जवान हुए सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।