विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामदास आठवले की अध्यक्षता में दिल्ली में 'संविधान सम्मान रैली' का आयोजन, वंचित वर्गों के अधिकारों पर होगा मंथन

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:31 PM (IST)

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)  19 नवंबर 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में 'संविधान सम्मान रैली' आयोजित करेगा।

आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले। फोटो-जागरण

आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले। फोटो-जागरण

HighLights

  1. आरपीआई आठवले 19 नवंबर 2026 को रैली आयोजित करेगा।

  2. तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में होगा 'संविधान सम्मान रैली' का आयोजन।

  3. रामदास आठवले करेंगे रैली की अध्यक्षता, सामाजिक न्याय पर जोर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली| रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), दिल्ली प्रदेश द्वारा आगामी 19 नवंबर 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में ‘संविधान सम्मान रैली’ का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन की अध्यक्षता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री माननीय श्री रामदास आठवले करेंगे।

क्या है रैली का उद्देश्य?

रैली का उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर आरपीआई (आठवले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा , महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू छिब्बर, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष फकरे आलम, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार और आरपीआई (आ) दिल्ली प्रदेश के महासचिव दीपक चावला ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचारों और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संवाद, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता आवश्यक है। संविधान सम्मान रैली’इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संवैधानिक मूल्यों को विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में आरपीआई (आठवले), पदाधिकारियों ने सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य, कार्यक्रम एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में मीडिया को विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

रैली के माध्यम से इन संवैधानिक मूल्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कई विषयों पर किया जाएगा विचार-विमर्श

19 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले संविधान सम्मान रैली में संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, अधिकारों तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

रैली में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

आरपीआई (आठवले), दिल्ली प्रदेश ने सामाजिक संगठनों, संविधान प्रेमियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों से 19 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले संविधान सम्मेलन रैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, इन प्रमुख रूटों पर सुबह सवा पांच बजे से दौड़ेगी मेट्रो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।