विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, इन प्रमुख रूटों पर सुबह सवा पांच बजे से दौड़ेगी मेट्रो

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:45 PM (GMT+05:30)

दिल्ली मेट्रो छठ पूजा के बाद घर से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए 18 से 22 नवंबर तक सुबह जल्दी सेवाएं शुरू करेगी।

दिल्ली मेट्रो। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली मेट्रो। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. छठ के बाद यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू।

  2. 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे से ट्रेनें उपलब्ध।

  3. आनंद विहार, नई दिल्ली, इंटरचेंज स्टेशनों पर सुविधा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 18 से 22 नवंबर तक सुबह जल्दी सेवाएं शुरू करेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, आनंद विहार से ब्लू और पिंक लाइन तथा नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से येलो लाइन पर ट्रेनें सुबह 5:15 बजे से उपलब्ध रहेंगी।

भीड़ बढ़ने पर चलेंगे अतिरिक्त ट्रेने

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इसके अलावा राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन समेत अन्य लाइनों से कनेक्टिविटी आसान बनाने के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

छठ पर सुबह जल्दी चलाई गई थी ट्रेनें

डीएमआरसी के अनुसार, छठ के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के दिल्ली लौटने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर भी मेट्रो की सेवाएं नियमित सुबह छह बजे के बजाय सुबह 4:30 बजे से शुरू की गई थीं। 

यह भी पढ़ें- केवल क्रूज के सहारे नहीं चमकेगा दिल्ली का पर्यटन, शहर की ब्रांडिंग और मास्टर प्लान पर करना होगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।