रॉयल थीम, 2500 मेहमान और VVIP सुरक्षा... दिल्ली में होगी यूपी के मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी की शादी
यूपी के मंत्री संदीप सिंह अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी से 27 नवंबर को दिल्ली में शादी करेंगे। यह शादी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के 'द जोरा' कन्वेंशन सेंटर में 'रॉयल' थीम पर होगी, जिसमें 2500 मेहमान और कई VVIP शामिल होंगे।
-1795270099885_m.webp)
जेएनएन स्टेडियम के द जोरा कंवेन्शन सेंटर में होगी संदीप सिंह और मेघना चौधरी की शादी। जागरण
HighLights
मंत्री संदीप सिंह की शादी 27 नवंबर को दिल्ली में।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'रॉयल' थीम पर होगी शादी।
2500 मेहमानों और VVIP सुरक्षा का अनुमान।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कल्याण सिंह के पोते और यूपी सरकार में मंत्री संदीप जल्द ही अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी 27 नवंबर को दिल्ली में होनी है। यह बात भी दिलचस्प है कि उसी दिन उनके भाई की भी शादी है और वो एक साथ एक ही मंडप में।
इस शादी को लेकर वेन्यू से बड़ा अपडेट आया है। इसमें शादी का वेन्यू सामने आ गया है और ये भी पता चला है कि शादी में जो सजावट होगी उसकी क्या थीम होगी और कितने मेहमान आने की संभावना है। साथ ही यहां सुरक्षा व्यवस्था क्या होगी पढ़ें पूरी खबर...

कहां होगी शादी?
कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह की शादी 27 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के 'द जोरा' कन्वेंशन सेंटर में होगी। इस बैंक्वेट की क्षमता 3000 मेहमानों की है। बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप की शादी में करीब 2500 मेहमान आ सकते हैं।

क्या होगी शादी के सजावट की थीम
फिलहाल बैंक्वेट हॉल को इस सीजन के लिए नई थीम के साथ तैयार किया जा रहा है, जिसका काम 25 नवंबर तक चलेगा। इस बार यह थीम 'रॉयल' है। सारी सजावट इस बार इसी थीम पर की गई है और बैंक्वेट हॉल के सूत्रों से पता चला है कि संदीप सिंह की शादी के लिए भी यही थीम होने वाली है।

मेहमानों की लिस्ट में कौन-कौन?
योगी के मंत्री संदीप सिंह ने अपनी और अपने भाई की शादी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों को शादी में आने का न्योता दिया है।
माना जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ भाजपा के ही नहीं तमाम राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। इस कारण यह एक बड़ा वीवीआईपी कार्यक्रम होगा। ऐसे में यहां वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था रहने का अनुमान है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
