विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग करने वाला शूटर दबोचा, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन

Published: Tue, 03 Mar 2026 10:58 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. कश्मीरी गेट फायरिंग मामले में रोहित सोलंकी गिरफ्तार।

  2. आरोपित रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य है।

  3. पुलिस अन्य हमलावरों और हथियारों की तलाश में।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने वारदात में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोहित सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय गुर्गा है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब रोहित सोलंकी से गहन पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

24 फरवरी को हुआ था हमला

गौरतलब है कि 24 फरवरी को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में कुछ बदमाशों ने लॉरेंस के वकील दीपक खत्री और उनके साथियों को निशाना बनाकर कार पर फायरेंग कर दा थी। गोलाबारी करने के बाद बाद हमलावर वहां से फरार हो गए थे जिसके बाद से पुलिस लगातार तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें- लॉरेंस के वकील पर हमले की रोहित गोदारा गिरोह ने ली जिम्मेदारी, स्पेशल सेल-क्राइम ब्रांच के हाथ अब भी खाली