विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहिणी में 30 साल से पेयजल संकट, नलों में आ रहा गंदा पानी; परेशान लोगों ने की पाइपलाइन बिछाने की मांग

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

रोहिणी सेक्टर-20 के सी-1 और बी-4 ब्लॉक के निवासी 30 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जहां पानी ...और पढ़ें

HighLights

  1. रोहिणी सेक्टर-20 में 30 साल से पेयजल संकट।

  2. निवासियों ने खाली बर्तनों के साथ सड़क पर विरोध किया।

  3. मंत्री को पत्र लिखकर नई पाइपलाइन की मांग।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-20 के सी-1 और बी-4 ब्लॉक के निवासी पिछले करीब 30 वर्षों से पेयजल की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर के अन्य ब्लॉकों में पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है, लेकिन उनके ब्लॉक में आज तक पानी की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। यहां पानी आता है तो गंदा आता है।

इस संबंध में स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्रराज को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। रविवार को महिलाओं ने सड़क पर खाली बर्तनों के साथ विरोध भी जताया है।

पानी की समस्या झेल रहे लोग

स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने रोष जताते हुए बताया कि रोहिणी सेक्टर-20 के करीब चार ब्लॉकों में पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन सी-1 और बी-4 ब्लॉक के लोग लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्या उठाई गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

पाइपलाइन बिछाने की मांग

सी-1 और बी-4 ब्लॉक के नजदीक करीब 30 मीटर की दूरी पर पहले से पानी की लाइन उपलब्ध है। यदि वहां से लगभग 125 मीटर तक नई पाइपलाइन डालकर दोनों ब्लॉकों को जोड़ा जाए तो क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो सकता है।

स्थानीय निवासी राजपाल, सुरेंद्र, प्रदीप, मुकेश आदि ने मंत्री से मांग की है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें- 19 से 21 नवंबर तक दिल्ली में कहां और कब होंगे विश्व विरासत सप्ताह के कार्यक्रम? देखें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।