विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 से 21 नवंबर तक दिल्ली में कहां और कब होंगे विश्व विरासत सप्ताह के कार्यक्रम? देखें पूरा शेड्यूल

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:18 PM (GMT+05:30)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 19 से 21 नवंबर तक तीन प्रमुख विरासत स्थलों पर विश्व विरासत सप्ताह मनाएगा, जिसमें हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कार्यशालाएं शामिल हैं।

विरासत सप्ताह मनाएगा डीडीए। जागरण

विरासत सप्ताह मनाएगा डीडीए। जागरण

HighLights

  1. डीडीए 19-21 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह मनाएगा।

  2. हेरिटेज वॉक, संगीत संध्या और कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

  3. युवा पीढ़ी को दिल्ली की विरासत से जोड़ेगा यह आयोजन।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से तीन प्रमुख विरासत स्थलों पर 19 से 21 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह मनाया जाएगा।

उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों पर पहले दिन डियर पार्क-हौज खास में 'हेरिटेज वाक', दूसरे दिन महरौली पुरातात्विक पार्क में 'हेरिटेज इवनिंग' और अंतिम दिन कोरोनेशन पार्क में 'हेरिटेज एंड क्रिएटिविटी डे' का आयोजन होगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही ब्लाक प्रिंटिंग और सुलेख (कैलीग्राफी) कार्यशाला जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं।

डियर पार्क में इंटैक दिल्ली चैप्टर के सहयोग से आयोजित हेरिटेज वाक छात्रों के लिए होगी और बाग-ए-आलम का गुंबद, काली गुमटी, तोहफे वाला गुंबद और मुंडा गुंबद के साथ-साथ हौज खास टैंक और किला शामिल हैं।

छात्रों को इन ऐतिहासिक संरचनाओं के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ ही जल निकायों के पुनरुद्धार और संरक्षण की अहमियत को भी समाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-11-15 at 14.43.04

वहीं, 20 नवंबर को महरौली आर्कियोलाजिकल पार्क में आम जनता के लिए एक 'हेरिटेज वॉक' होगी। प्रतिभागियों को जमाली कमाली, मेटकाफ फाली (बलबन का मकबरा), मेटकाफ बोटहाउस और कुली खान का मकबरा के ऐतिहासिक और वास्तुशिल्प महत्व से अवगत कराया जाएगा।

वहीं, शाम को अंतरराष्ट्रीय वायलिन वादक जौहर अली खान की प्रस्तुति भी होगी। अंतिम दिन कोरोनेशन पार्क में विरासत और रचनात्मकता (क्रिएटिविटी) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय और डॉ. बीआर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक 'हेरिटेज टॉक' होगी, जिसमें विरासत और स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) पर बात होगी।

भारतीय कला और वास्तुशिल्प विरासत में प्रतीकों (आइकनोग्राफी) के महत्व की चर्चा के साथ छात्रों के लिए ब्लाक प्रिंटिंग और कैलीग्राफी (सुलेख) की कार्यशालाएं भी होंगी।

इंटैक के साथ छह महीने का समझौता

हाल ही में डीडीए ने इंटैक दिल्ली चैप्टर के साथ छह महीने का एक समझौता (एमओयू) किया है। इसके तहत दिल्ली की छह जगहों-संजय वन, महरौली आर्कियोलाजिकल पार्क, सुल्तान गढ़ी, तुगलकाबाद, डियर पार्क और नार्दर्न रिज पर कुल 12 'गाइडेड हेरिटेज वाक' आयोजित की जाएंगी। हर जगह पर दो-दो वाक होंगी।

इस पहल की शुरुआत 24 अक्टूबर को महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में एक वॉक के साथ हुई, जिसके बाद 14 नवंबर को संजय वन में भी एक वाक आयोजित की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को दिल्ली की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के करीब लाना है।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण पर MCD की बड़ी कार्रवाई, 10 दिन में काटे 13000 से ज्यादा चालान; 449 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर गिरी गाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।