विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहिणी में रोड रेज: बाइक सवार दो युवकों ने रैपिडो राइडर को हेलमेट से पीटा, गिरफ्तार

Published: Sat, 13 Jun 2026 11:11 PM (IST)

रोहिणी में रोड रेज की घटना में दो युवकों ने रैपिडो राइडर को हेलमेट से पीटा, जिससे युवती यात्री भी घायल हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी गौरव कुमार और बादल को गिरफ्तार कर लिया है, घटना का वीडियो वायरल हुआ था।

रोहिणी में रोड रेज का खौफनाक मंजर रैपिडो राइडर को हेलमेट से पीटा।

रोहिणी में रोड रेज का खौफनाक मंजर रैपिडो राइडर को हेलमेट से पीटा।

HighLights

  1. रोहिणी में रैपिडो राइडर पर हेलमेट से हमला हुआ।

  2. युवती यात्री को भी चोट लगी, वीडियो वायरल।

  3. पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-18/19 मेट्रो स्टेशन के पास रोड रेज का मामला सामने आया है। रांग साइड जा रहे बाइक सवार दो युवकों ने रैपिडो राइडर को हेलमेट से पीटा। हेलमेट का शीशा टूटकर रैपिडो बाइक सवार युवती को लगा। युवती को भी चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का युवती द्वारा बनाया गया वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की ओर से बताया कि समयपुर बादली थाना पुलिस को रोहिणी के सेक्टर-18/19 मेट्रो स्टेशन के पास रोड रेज की घटना के बारे में जानकारी मिली। एक रैपिडो बाइक सवार पर दो बाइक सवारों ने हेलमेट से हमला किया। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का पता चला। आरोपित की पहचान गौरव कुमार और बादल के रूप में हुई। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों छिप गए थे, लेकिन बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी पहचान भी शिकायतकर्ता ने की है।

रैपिडो राइडर से हेलमेट लेकर उसी से पीटना शुरू कर दिया

एक मिनट 14 सेकेंड के वीडियो में युवती ने बताया कि उसने उबर बाइक बुक की थी। रोहिणी के सेक्टर-18/19 मेट्रो स्टेशन के पास रांग साइड जा रहे युवकों की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक सवार युवक ने रैपिडो राइडर से हेलमेट लेकर उसी से पीटना शुरू कर दिया। युवती ने इस घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचित किया। युवती ने बताया कि रैपिडो राइडर पर हेलमेट से हमला किया, तभी हेलमेट का शीशा टूट गया और उसे भी चोट लगी।

यह भी पढ़ें- तुगलकाबाद अग्निकांड: बारूद के ढेर पर 25 परिवार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।