विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने के सामने करीब एक करोड़ की चांदी लूटी, कर्मचारी के सिर पर रॉड से किया हमला

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:06 PM (IST)

दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस थाने के सामने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की चांदी लूट ली गई। बदमाशों ने ...और पढ़ें

आरोप है कि बदमाशों ने राॅड से कर्मचारी के सिर पर वार किया और बैग लूटकर फरार हो गए। एआई इमेज

आरोप है कि बदमाशों ने राॅड से कर्मचारी के सिर पर वार किया और बैग लूटकर फरार हो गए। एआई इमेज

HighLights

  1. जहांगीरपुरी में एक करोड़ रुपये मूल्य की चांदी की लूट।

  2. पुलिस थाने के सामने कर्मचारी के सिर पर रॉड से हमला।

  3. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास।

राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। जहांगीरपुरी में मंगलवार दोपहर करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चांदी का सामान लूटे जाने का मामला सामने आया है। कूचा महाजनी से चांदी के सामान से भरा बैग लेकर डिलीवरी के लिए जा रहे कर्मचारी को जहांगीरपुरी थाने के सामने दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने कथित तौर पर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने राॅड से कर्मचारी के सिर पर वार किया और बैग लूटकर फरार हो गए।

पुलिस वारदात का कर रही सत्यापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की पुष्टि हुई है और मामले से जुड़े विवरण एकत्र किए जा रहे हैं। हालांकि, वारदात को लेकर कोई पीसीआर कॉल नहीं हुई थी। पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर घटना के पूरे घटनाक्रम का सत्यापन कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि बैग में वास्तव में कितने मूल्य का चांदी का सामान था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस वारदात के प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कारोबारियों में नाराजगी और चिंता

कूचा महाजनी ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई वारदात से कारोबारी वर्ग में चिंता है। संगठन की ओर से कारोबारियों और कर्मचारियों से चांदी व आभूषणों की आवाजाही के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली में खौफनाक वारदात, प्रॉपर्टी विवाद में एक और युवक की पीट-पीटकर हत्या

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, रितेश सिंह बने रजिस्ट्रार जनरल; जस्टिस अरुण भारद्वाज की ली जगह