विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में खौफनाक वारदात, प्रॉपर्टी विवाद में एक और युवक की पीट-पीटकर हत्या

By rais rais Edited By: Sonu Suman
Published: Tue, 22 Sep 2026 06:46 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में 50 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन मीनू की पारिवारिक संपत्ति विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में संपत्ति विवाद में इलेक्ट्रीशियन की पीट-पीटकर हत्या।

दक्षिणी दिल्ली में संपत्ति विवाद में इलेक्ट्रीशियन की पीट-पीटकर हत्या।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के तीन दिन के भीतर ही ऐसा ही एक और मामला दक्षिणी पूर्वी जिले में सामने आया है। तुगलकाबाद गांव के छुरिया मोहल्ले में पारिवारिक विवाद में 50 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन मीनू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव मिलने पर सिपुर्द ए खाक किया गया। मृतक के स्वजन की शिकायत पर गोविंदपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मीनू की तुगलकाबाद गांव में ही दुकान है। वे एसी, फ्रिज, गीजर आदि की रिपेयरिंग का काम करते थे। मीनू तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। और छुरिया मोहल्ले में चांद कॉलोनी में अगल-बगल ही रहते थे। सभी का परिवार अलग-अलग है। मीनू अक्सर बीमार रहते थे और शुगर मरीज भी थे।

पुश्तैनी जमीन में अपने हिस्से की कुछ प्रॉपर्टी बेची

सूत्रों के मुताबिक मीनू ने हाल में पुश्तैनी जमीन में अपने हिस्से की कुछ प्रॉपर्टी बेची थी, जिसके लगभग पांच लाख रुपये मिले थे। पैसों में हिस्सेदारी को लेकर सोमवार शाम बाकी भाइयों से विवाद होने लगा। आरोप है कि इस बीच भतीजों ने उनके साथ मारपीट की और वे जमीन पर गिर पड़े।

पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस के मुताबिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर एफआइआर में सुसंगत धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, रितेश सिंह बने रजिस्ट्रार जनरल; जस्टिस अरुण भारद्वाज की ली जगह