'तस्वीरों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था, चुप नहीं बैठूंगा', प्रदर्शन की फोटो हटाए जाने पर बोले रेहान वाड्रा
रेहान वाड्रा ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी फोटो प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें हटाए जाने पर सवाल ...और पढ़ें

बीकानेर हाउस प्रदर्शनी विवाद। सोशल मीडिया
HighLights
रेहान वाड्रा ने प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर सवाल उठाए।
बीकानेर हाउस ने नीति उल्लंघन का हवाला दिया।
केरल सीएम ने रेहान को प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रही फोटो प्रदर्शनी से दिल्ली में हुए प्रदर्शनों की तस्वीरों को हटाने पर फोटोग्राफर व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे ने सवाल किया है कि उनकी फोटो में कुछ आपत्तिजनक नहीं था तो तस्वीरें क्यों हटाई।
मैं चुप नहीं बैठ सकता
उन्होंने कहा कि देश में जो चल रहा है वह उस पर चुप नहीं बैठ सकते। यह बेइमानी होती। साथ ही कहा कि वह आगे हटाई गई तस्वीरों की प्रदर्शनी जरूर लगाएंगे। इसी बीच केरल के सीएम वीडी सतीशन ने रेहान को वहां पर इस तरह के आयोजन के लिए आमंत्रित किया है।
प्रदर्शनों में हुए थे शामिल
रेहान ने यह भी स्पष्ट किया कि वह बतौर कलाकार और प्रदर्शनकारी दिल्ली के दोनों प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। और उससे उनके राजनीतिक मायने समझे जा सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनी शुरू होने के चंद घंटे पहले उन तस्वीरों को हटाने का आदेश दिया गया, जबकि उससे संबंधित लेआउट 15 अक्टूबर को ही भेज दिए थे।
लंदन की खाली सड़कें
इस मामले में यह भी जानकारी सामने आई है कि रेहान वर्ष 2021, 2022 और 2024 में भी यहां फोटो प्रदर्शनी लगा चुके है। हालांकि तब वे लंदन की खाली सड़कें, वन्यजीव, चेहरे, दर्पण जैसे गैर राजनीतिक मामलों से संबंधित थी।
वहीं, बीकानेर हाउस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह प्रदर्शनी में लगी कुछ तस्वीरें उसकी नीति के विरुद्ध हैं। जहां पर राजनीतिक, सांप्नदायिक नग्नता या हिंसा जैसे मामलों की प्रदर्शनी नहीं लग सकती। जिसका रेहान वाड्रा ने उल्लंघन किया।
