दिल्ली के रणहोला में 14 आपराधिक मामलों में नामजद शख्स की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने की गोलियों की बौछार
दिल्ली के रणहोला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिस पर 14 आपराधिक मामले दर्ज थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
-1791905874942_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
दिल्ली के रणहोला में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या।
मृतक मोहसिन खान पर दर्ज थे 14 आपराधिक मामले।
सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रणहोला इलाके से बड़ी घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मंगलवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है, उस पर 14 आपराधिक मामले दर्ज थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति एक घर के आगे अपनी मोटरसाइकिल को रोकता है तभी उसके नजदीक चार बदमाश पहुंचते हैं और गोलियों की बौछार कर देते हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे फुटेज में दखा जा सकता है कि पहली गोली के बाद एक साथ सभी हमलावर फायरिंग शुरू कर देते हैं। मृतक की पहचान विकास नगर के रहने वाले मोहसिन खान के रूप में की गई है। मोहसिन रणहोला पुलिस स्टेशन का घोषित 'बैड कैरेक्टर' था।
हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि गोली लगने के बाद मोहसिन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रणहोला पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों की पहचान कर ली गई है, अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी तक इस हमले के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
