विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगर एक्सटेंशन में 30 साल पुराने मकान की छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल, इमारत की जांच में जुटी टीम

By Saurabh PandeyEdited By: Shanu Sharma
Published: Sat, 07 Nov 2026 03:33 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के रामनगर एक्सटेंशन में तीस साल पुराना एक मकान की छत का प्लास्टर गिर गया। इस घटना में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. रामनगर एक्सटेंशन में मकान की छत का प्लास्टर गिरा।

  2. प्लास्टर गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।

  3. पुलिस और निगम टीम मकान की स्थिति की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा के रामनगर एक्सटेंशन में शनिवार को एक मकान की पहली मंजिल की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया।

करीब पांच फुट का प्लास्टर का हिस्सा मकान में रहने वाले सुशील की पत्नी पर गिरा, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान की स्थिति की जांच जारी

सुशील पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं और परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि मकान करीब 30 साल पुराना है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम मकान की स्थिति की जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में मकान जर्जर पाया जाता है तो एहतियात के तौर पर उसे खाली कराया जाएगा। फिलहाल मकान की संरचनात्मक स्थिति की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर व्यापार का नया रिकॉर्ड, दिल्ली में 1 लाख करोड़ का कारोबार; देशभर में 6 लाख करोड़ के पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।