अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल-प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर पीड़ित परिवार से की मुलाकात, जानिए क्या है पूरा केस
राहुल गांधी इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के परिवार से मिलने पहुंचे हैं। परिवार दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल ...और पढ़ें
-1791990466530_m.webp)
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल गांधी। ANI
HighLights
राहुल गांधी इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात करेंगे।
परिवार दुष्यंत गौतम को सिक्किम राज्यपाल बनाने का विरोध कर रहा।
अंकिता भंडारी के परिजन दिल्ली में न्याय की मांग कर रहे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात करने के लिए इंडिया गेट पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से उनकी बेटी की हत्या के बारे में पूरी जानकारी ली।
उत्तराखंड में 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। अब दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ अंकिता भंडारी के परिजनों ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
राष्ट्रपति से पीड़ित परिवार की गुहार
अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, 'दुष्यंत कुमार को सलाखों के पीछे होना चाहिए... मैं राष्ट्रपति से अनुरोध करता हूं कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार को गवर्नर न बनाया जाए।'
अंकिता की मां क्या बोलीं?
अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा, '12 तारीख को जब हमने यह खबर सुनी कि उन्हें (BJP नेता दुष्यंत कुमार गौतम) अब गवर्नर बना दिया गया है, तो हमें बहुत दुख हुआ। मैं राष्ट्रपति से अपील करती हूं, जो खुद एक महिला हैं और मेरी भावनाओं को जरूर समझेंगी।'
उन्होंने कहा कि जब तक उनके खिलाफ CBI जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस व्यक्ति को गवर्नर बनाने के कदम को रोक दें।
बुधवार को अंकिता भंडारी के माता-पिता अपना विरोध प्रकट करने और बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर दून में गूंजी न्याय की पुकार, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड के वकील को धमकी भरा पत्र, नैनीताल में वकीलों का आक्रोश
