विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड के वकील को धमकी भरा पत्र, नैनीताल में वकीलों का आक्रोश

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:05 AM (IST)

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता नवनीश नेगी को धमकी भरा पत्र मिलने से हाई कोर्ट के अधिवक्ता ...और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड।

अंकिता भंडारी हत्याकांड।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। प्रदेश के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता नवनीश नेगी को कथित तौर पर धमकी भरा पत्र मिलने से हाई कोर्ट के अधिवक्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने भवाली कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग उठाई है।

हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बार सभागार में पत्रकार वार्ता कर सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई है। अधिवक्ता नेगी के मुताबिक पत्र में उन्हें पहले हादसे का शिकार बनाने और फिर हमला करने की धमकी दी गई है। पत्र कई भाषाओं में लिखा गया है और गूगल से किए गए अनुवाद में इसकी भाषा धमकी भरी है।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने दोषियों की जमानत याचिकाएं की खारिज, सरकार की मजबूत पैरवी रंग लाई

पुलिस को तहरीर देने के साथ ही पत्र और लिफाफा भी जांच के लिए सौंपा है। साथ ही बार एसोसिएशन से भी मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि धमकियों के जरिए न्याय की लड़ाई को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उनका कहना है कि वकील बिना भय के न्यायालय में अपनी जिम्मेदारी निभा सकें, इसके लिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। कई राज्यों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो चुका है, ऐसे में उत्तराखंड में भी इसी विधानसभा सत्र में एक्ट लाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य और अन्य दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

इस दौरान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, पूर्व अध्यक्ष एमसी पंत, महासचिव सौरव अधिकारी, पूर्व सांसद डा. महेंद्र पाल, भुवनेश जोशी आदि मौजूद थे।