राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में दोगुनी पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की 300 कंपनी तैनात, सभी रास्ते बंद
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के चौथे दिन कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील हो गया है। भारी ...और पढ़ें
HighLights
कनॉट प्लेस में राहुल गांधी के प्रदर्शन का चौथा दिन।
भारी पुलिस बल और 300 अर्द्ध सैनिक कंपनियां तैनात।
सभी प्रमुख रास्ते बंद, दिल्ली में यातायात बाधित।
राकेश कुमार सिंह/नैमिष हेमंत, नई दिल्ली। राजधानी में बीते तीन दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का गुरुवार को चौथा दिन है। इस दौरान कनॉट प्लेस का नजारा बदल गया है।
चप्पे-चप्पे पर दिल्ली समेत बाहरी राज्यों से बुलाई गई पुलिस तैनात है और 300 अर्द्ध सैनिक बलों की 300 कंपनियों की तैनाती गई है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।
बाहरी राज्यों से भी पुलिस बुलाने के साथ ही दिल्ली के सभी आउटर जिले में चार-चार अस्थाई डिटेंशन सेंटर बना दिए गए हैं, जहां प्रदर्शनकारियों को रखने का इंतजाम किया गया है। शाम तक यहां का नजारा कफ्र्यू जैसा भी हो सकता है।
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच किन रास्तों को किया ब्लॉक?
एक ओर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कनॉट प्लेस में उमड़े हैं तो दिल्ली पुलिस हर रास्ते पर घेराबंदी कर दी है। टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग आदि सभी सड़कों पर वज्र वाहन खड़े कर दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली के सभी आउटर जिले में चार-चार अस्थाई डिटेंशन सेंटर बना दिए गए हैं, जहां प्रदर्शनकारियों को रखने का इंतजाम किया गया है।

पैदल जाने की भी पुलिस नहीं दे रही अनुमति
गुरुवार को दोपहर होते-होते पुलिस की सख्ती कनॉट प्लेस में बढ़ती गई। क्षेत्र के पूरे आउटर सर्किल पर दोपहर 12 बजे ही सारे रोड को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। जंतर मंतर की तरफ जाने वाली संभी सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
किसी को भी पैदल जाने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे में ट्रैफिक जाम का सिलसिला कनॉट प्लेस से सटे सभी निकासी और अंदर आने वाली सड़कों पर दिखने लगा है। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। इससे दिल्लीवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सीजेपी के प्रदर्शन से अधिक की सुरक्षा
दिल्ली पुलिस की तरफ से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी पूरी नई दिल्ली जिले में कहीं भी एकत्र होने की कोशिश करेगा या नारेबाजी करेगा तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को सुरक्षा अधिक चाक-चौबंद कर दी गई है। इसके लिए अर्द्ध सैनिक बलों की 300 कंपनियों की तैनाती गई है। वहीं, पिछली बार कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान 200 कंपनियां लगाई गई थीं।

अगले कुछ दिन ऐसा ही हो सकता है माहौल
पिछली बार के अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में बाहरियों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यही कड़ी सुरक्षा लागू रहेगी।
इस बीच मंडी हाउस के आगे बढ़ने से आमजनों को भी रोक दिया जा रहा है। लोगों की दिक्कत को देखते हुए अभी सिर्फ कनॉट प्लेस में सुबह के समय जा चुके लोगों को बाहर निकलने दिया जा रहा है। हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या पुलिस बल को बुलाया गया है।
