विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्रिलोकपुरी पहुंचे राहुल गांधी, चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी पर उठाए सवाल

By Saurabh PandeyEdited By: Shanu Sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 03:28 PM (IST)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से ...और पढ़ें

त्रिलोकपुरी पहुंचे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, दैनिक जागरण।

त्रिलोकपुरी पहुंचे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, दैनिक जागरण।

HighLights

  1. राहुल गांधी ने त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई की।

  2. लोगों ने चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची पर शिकायतें कीं।

  3. विपक्ष ने चुनावी पारदर्शिता, SIR पर चिंता जताई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने त्रिलोकपुरी क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतें सुनीं।

इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता दीपंकर भट्टाचार्य और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए।

चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नामों के सत्यापन, नाम हटाए जाने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों को लेकर विपक्ष ने चिंता जताई है।

SIR पर विपक्ष का हमला

विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची से हटने का खतरा है। वहीं, चुनाव आयोग ने अपनी प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा है कि आयोग के भीतर अलग-अलग राय होना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। त्रिलोकपुरी में आयोजित जनसुनवाई को इसी मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- महिला पत्रकार के खिलाफ SC/ST केस की जांच रहेगी जारी, दिल्ली HC ने ACP विवेक भगत के आरोप पर क्या कहा?

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मंगलवार को दर्ज हुई 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, सामान्य से नीचे गिरा पारा; IMD ने दिया ताजा अपडेट