दिल्ली के पुष्प विहार से AAP पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव कोर्ट ने किया रद, BJP से उपविजेता नरेश विजयी घोषित
साकेत कोर्ट ने पुष्प विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव रद्द कर दिया है। ...और पढ़ें

वर्ष 2022 में निर्वाचित आप पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव साकेत कोर्ट ने रद कर दिया है।
HighLights
AAP पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव साकेत कोर्ट ने रद्द किया।
नामांकन में सजा की जानकारी छिपाने पर कोर्ट का फैसला।
भाजपा के नरेश को पुष्प विहार वार्ड का विजेता घोषित।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार वार्ड संख्या 166 से वर्ष 2022 में निर्वाचित आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव साकेत कोर्ट ने रद कर दिया है। अदालत ने चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेश को विजेता घोषित किया है।
हलफनामे में सजा छिपाना पड़ा भारी
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी सजा से जुड़ी जानकारी छिपाना भ्रष्ट आचरण है और यह मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। मतदाताओं को यह जानने का अधिकार है कि वे जिस उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं, उसका आपराधिक इतिहास क्या है।
किसको, कितने वोट मिले थे?
मामले के अनुसार, चार दिसंबर 2022 को हुए नगर निगम चुनाव में पुष्प विहार वार्ड से अरुण नवारिया को 13,721 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे नरेश को 10,114 वोट मिले थे। लक्ष्मी चंद को 2,328 और प्रवीण कुमार को 427 वोट मिले थे।
नरेश ने चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि अरुण नवारिया ने वर्ष 2010 में अंबेडकर नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 11/2010 में अपनी सजा की जानकारी नामांकन के समय छिपाई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।