सेंट स्टीफंस के 145 साल के इतिहास में पहली महिला प्रिंसिपल बनीं प्रो. सुसान एलियास, प्रशासनिक विवाद का अंत
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज को 145 साल के इतिहास में पहली महिला प्राचार्य मिली हैं। कंप्यूटर वैज्ञानिक ...और पढ़ें

कंप्यूटर वैज्ञानिक और शिक्षाविद् चैन्नई की प्रो. सुसान एलियास एक जून से कालेज की नई प्राचार्य का पदभार संभालेंगी।
HighLights
सेंट स्टीफंस को मिली 145 साल में पहली महिला प्राचार्य।
प्रो. सुसान एलियास 1 जून से संभालेंगी पदभार।
नियुक्ति से कॉलेज का प्रशासनिक विवाद भी समाप्त हुआ।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस काॅलेज के 145 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई महिला प्राचार्य नियुक्त की गई हैं। कंप्यूटर वैज्ञानिक और शिक्षाविद् चैन्नई की प्रो. सुसान एलियास एक जून से कालेज की नई प्राचार्य का पदभार संभालेंगी।
प्रशासनिक विवाद का भी अंत
प्रो. सुसान एलियास की नियुक्ति न केवल संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद का भी अंत मानी जा रही है। 13वें प्राचार्य जान वर्गीज का कार्यकाल फरवरी 2026 में समाप्त होने के बाद एक मार्च से यह पद औपचारिक रूप से रिक्त था।
मद्रास में पोस्ट डाॅक्टरल फेलोशिप की
प्रो. एलियास का शैक्षणिक सफर पारंपरिक कला और मानविकी पृष्ठभूमि से अलग रहा है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग स्नातक करने के बाद अन्ना विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग परास्नातक पीएचडी की। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में पोस्ट डाॅक्टरल फेलोशिप की।
इन क्षेत्रों में हासिल की उपलब्धि
करीब तीन दशक के करियर में उन्होंने शोध, शिक्षण और प्रशासन के क्षेत्र में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रो वाइस चांसलर (रिसर्च), हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस में रिसर्च निदेशक तथा वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी में डीन रह चुकी हैं। उनका शोध कार्य मशीन लर्निंग, एक्सप्लेनेबल एआई, मेडिकल इमेजिंग, रोबोटिक्स और डिजिटल हेल्थ जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में फैला है। उनके कई शोध परियोजनाओं को डीआरडीओ, डीएसटी और इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का समर्थन मिला है।
नए युग की शुरुआत
काॅलेज के चेयरमैन पाल स्वरूप ने कहा कि प्रो. एलियास की तकनीकी पृष्ठभूमि काॅलेज को नई दिशा देगी और आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा के नए आयाम खोलेगी। उनकी नियुक्ति से कालेज में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
काॅलेज की वेबसाइट के अनुसार, 1879 में दिल्ली काॅलेज बंद होने के बाद सेंट स्टीफंस की स्थापना हुई। शुरुआत में यह चांदनी चौक के किराये के भवन में संचालित हुआ, 1891 में कश्मीरी गेट और 1941 में दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर स्थित वर्तमान भवन में स्थानांतरित हुआ।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन से हटी रोक, 15 मई से घर बैठे करें अप्लाई; देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- आनंद विहार-नई दिल्ली से हावड़ा-रांची के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल
यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्राइवेट प्लॉट मालिकों को DDA का बड़ा तोहफा, खाली जमीन पर निर्माण के लिए बदली पॉलिसी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।