विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद विहार-नई दिल्ली से हावड़ा-रांची के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल

Published: Tue, 12 May 2026 08:28 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2026 08:29 PM (IST)

गर्मी की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूर्वी दिशा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

गर्मी की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूर्वी दिशा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। फाइल फोटो

गर्मी की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूर्वी दिशा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्व दिशा की ट्रेनों में इन दिनों अधिक भीड़ है। यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए विशेष ट्रेनें घोषित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बंगाल के दानकुनी व हावड़ा के साथ ही टाटानगर और रांची के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। दानाकुनी साप्ताहिक विशेष में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे। अन्य ट्रेनों में सिर्फ स्लीपर व जनरल कोच होंगे।

आनंद विहार टर्मिनल-दानाकुनी साप्ताहिक विशेष

03009 नंबर की विशेष ट्रेन 16 मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को दानकुनी से मध्य रात्रि 12.30 बजे चलेगी। वापसी में 03010 नंबर की विशेष ट्रेन 17 मई से 28 जून तक रविवार को अपराह्न तीन बजे चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा और टुंडला में होगा।

नई दिल्ली-हावड़ा विशेष

08057 नंबर की विशेष ट्रेन 22 मई को हावड़ा से शाम सवा पांच बजे चलेगी। वापसी दिशा में 08058 नंबर की विशेष ट्रेन 25 मई को नई दिल्ली से तड़के सवा दो बजे रवाना होगी। रास्ते में इसका ठहराव खड़गपुर, बांकुरा, आद्रा, भोजुडीह, महुदा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज और गोविंदपुरी में होगा।

पुरानी दिल्ली-रांची विशेष

08639 नंबर की विशेष ट्रेन रांची से 23 मई को तड़के साढ़े तीन बजे चलेगी। वापसी में 08640 नंबर की विशेष ट्रेन 25 मई को मध्य रात्रि 1.25 बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होगी। रास्ते में इसका ठहराव लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज व गोविंदपुरी में होगा।

टाटा नगर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष

08183 नंबर की विशेष ट्रेन 23 मई को मध्य रात्रि 12.30 बजे टाटा नगर टर्मिनल से रवाना होगी। वापसी दिशा में 08184 नंबर की विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 25 मई को मध्य रात्रि 1.45 बजे चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में घरों की कमी होगी दूर, जमीन मालिकों को DDA ने दी राहत भरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।