विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुशासन के दर्शक नहीं, भागीदार बनें युवा, अपनी पुस्तक 'मॉडिफाइड गवर्नेंस' के विमोचन पर बोले ADRM प्रेम शंकर

Published: Sat, 22 Aug 2026 10:05 PM (IST)

प्रेम शंकर झा ने अपनी पुस्तक 'मॉडिफाइड गवर्नेंस' के विमोचन पर युवाओं से सुशासन में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने सिविल सेवा अभ्यर्थियों से शासन को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर देखने और डिजिटल युग में अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया।

एडीआरएम और आईआरएसएस-2008 बैच के अधिकारी प्रेम शंकर झा अपनी पुस्तक के विमोचन के विमोचन पर संबोधित करते हुए। फोटो: जागरण

एडीआरएम और आईआरएसएस-2008 बैच के अधिकारी प्रेम शंकर झा अपनी पुस्तक के विमोचन के विमोचन पर संबोधित करते हुए। फोटो: जागरण

HighLights

  1. प्रेम शंकर झा ने 'मॉडिफाइड गवर्नेंस' पुस्तक का विमोचन किया

  2. युवाओं को सुशासन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

  3. शासन को नागरिक जीवन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शासन व्यवस्था केवल सरकार और प्रशासन तक सीमित नहीं है। इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। युवाओं को सुशासन के केवल दर्शक बनने के बजाय उसमें सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।

भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल में एडीआरएम और आईआरएसएस-2008 बैच के अधिकारी प्रेम शंकर झा ने शनिवार को करोल बाग स्थित नेक्स्ट आईएएस में अपनी पुस्तक मॉडिफाइड गवर्नेंस : फ्रॉम एंशिएंट ट्रेडिशंस टू सिटीजन-सेंट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन के विमोचन के अवसर पर सिविल सेवा अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए कही।

Delhi news prem shankar jha

शासन को नागरिक जीवन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ें

उन्होंने कहा कि शासन को केवल यूपीएससी के पाठ्यक्रम के एक विषय के रूप में देखने के बजाय इसे आम नागरिक के जीवन और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर समझना चाहिए।

किसी भी शासन व्यवस्था की सफलता केवल सरकार की नीतियों से तय नहीं होती, बल्कि नागरिकों की जागरूकता और उनकी भागीदारी भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। प्रेम शंकर झा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के पास शासन व्यवस्था को समझने और उसमें योगदान देने के पहले से कहीं अधिक अवसर हैं।

डिजिटल तकनीक और सूचना की आसान उपलब्धता ने युवाओं को सरकारी योजनाओं के लाभार्थी तक सीमित नहीं रखा है। वे नीतियों, प्रशासनिक सुधार और नागरिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

जेन-जी और जेन-अल्फा की भूमिका अहम

उन्होंने जेन - जी और जेन - अल्फा का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने में इन पीढ़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि सिविल सेवा में आने का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी को समझना भी होना चाहिए।

कार्यक्रम में अभ्यर्थियों ने शासन व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और नागरिक भागीदारी से जुड़े सवाल पूछे। झा ने उनके सवालों के जवाब देते हुए अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए।

पारंपरिक शासन से आधुनिक प्रशासन तक का सफर

इस अवसर पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की उपाध्यक्ष गीतांजलि शर्मा और नेक्स्ट आइएएस के सीएमडी बी. सिंह समेत बड़ी संख्या में सिविल सेवा अभ्यर्थी मौजूद रहे।

पुस्तक में भारत की पारंपरिक शासन अवधारणाओं से लेकर आधुनिक नागरिक-केंद्रित प्रशासन तक के बदलाव को समझने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधिमंडल से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, दिखाई प्रतिबद्धता

यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी दाखिले का अंतिम मौका, स्पाॅट राउंड में खाली सीटों पर 23 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।