दिल्ली यूनिवर्सिटी दाखिले का अंतिम मौका, स्पाॅट राउंड में खाली सीटों पर 23 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
डीयू में स्नातक दाखिले के लिए खाली सीटों पर स्पॉट राउंड के तहत अंतिम मौका मिलेगा, जिसके लिए 23 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। विद्यार्थी 23 और 24 अगस्त को आवेदन कर सकेंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले का अंतिम मौका। फोटो: आर्काइव
HighLights
डीयू में स्नातक दाखिले का अंतिम स्पॉट राउंड
खाली सीटों पर आवेदन 23 और 24 अगस्त को
सीट आवंटन 25 अगस्त, शुल्क 29 तक जमा करें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू में स्नातक दाखिले के लिए स्पॉट राउंड के तहत खाली सीटों पर विद्यार्थियों को अंतिम मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय 23 अगस्त को कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में बची सीटों की जानकारी जारी करेगा।
इसके बाद विद्यार्थी 23 और 24 अगस्त को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से उपलब्ध सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस चरण के बाद दाखिले की प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर पूरी की जाएगी।
25 अगस्त को होगा आवंटन
स्पॉट राउंड के तहत उपलब्ध सीटों का आवंटन 25 अगस्त को किया जाएगा। सीट मिलने वाले विद्यार्थियों को 25 से 27 अगस्त तक अपने डैशबोर्ड पर जाकर सीट स्वीकार करनी होगी।
इसके बाद 28 अगस्त को कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद विद्यार्थी 29 अगस्त तक दाखिला शुल्क जमा कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद शुल्क जमा करने या दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर नहीं मिलेगा।
डीयू की प्रवेश डीन हनीत गांघी ने बताया कि स्पॉट राउंड के बाद भी यदि किसी कॉलेज या पाठ्यक्रम में सीटें खाली रह जाती हैं तो संबंधित कॉलेज अपने स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया जारी रख सकते हैं।
सभी कॉलेजों की एक समयसीमा नहीं
ऐसे दाखिलों के लिए कॉलेज अलग-अलग तारीखें और प्रक्रिया निर्धारित करेंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर सभी कॉलेजों के लिए एक समान समयसीमा लागू नहीं होगी।
विश्वविद्यालय की ओर से इस चरण को दाखिले का अंतिम अवसर है। हालांकि, कॉलेज स्तर पर खाली रह जाने वाली सीटों के लिए सिंतबर के पहले सप्ताह में ही प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे 23 अगस्त को जारी होने वाली खाली सीटों की सूची और अपने डैशबोर्ड पर उपलब्ध विकल्पों को ध्यान से देखें और निर्धारित समय के भीतर आवेदन, सीट स्वीकृति, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।