विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सहकर्मियों ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:29 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक महिला के साथ उसके सहकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार दो अन्य की तलाश जारी है।

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सहकर्मियों ने महिला से किया दुष्कर्म ( फोटो स्रोत : जागरण )

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सहकर्मियों ने महिला से किया दुष्कर्म ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना।

  2. महिला के सहकर्मियों ने ही वारदात को अंजाम दिया।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो फरार।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाएं महफूज नहीं हैं। आलम यह है कि अब उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी ही उनकी आबरू के दुश्मन बन रहे हैं।

ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार से सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके सहकर्मियों ने ही सामूहिक दुष्कर्म किया।

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग अभी-भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक कैफे में काम करती थी, जहां इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी काम करते थे।

बता दें कि पीड़िता ने सोमवार रात अपने सहकर्मियों के साथ 'सल्तनत कैफे' में आयोजित एक पार्टी में हिस्सा लिया। कैफे बंद होने के बाद भी ये लोग नाचते गाते रहे, चूंकि चाबी इन्हीं के पास थी। इसके बाद सुबह 3:30 बजे ये लोग वहां से निकल गए।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पीड़िता का आरोप है कि पार्टी में दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो लोगों ने उनकी सहायता की थी।

उधर, पुलिस ने इस मामले को संज्ञा्न में लेने के बाद चार पुुरुषों और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जबकि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बाकी की तलाश जारी है।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस मामले में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिला को हर हाल में इंसाफ मिलकर रहेगा।

यह भी पढ़ें- नाबालिग दुष्कर्म मामले के बाद त्रिशूल होम स्टे का अतिक्रमण ध्वस्त, मालिक ने खुद हटाई अवैध संरचना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।