विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'...हम क्या करते?', बारापुला फेज-3 पर लग रहे जाम पर घिरी दिल्ली सरकार तो प्रवेश वर्मा ने दिया जवाब

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर में लग रहे जाम के लिए पिछली आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का ड्रोन व्यू।

बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का ड्रोन व्यू।

HighLights

  1. प्रवेश वर्मा ने बारापुला फेज-3 जाम के लिए AAP सरकार को ठहराया जिम्मेदार।

  2. परियोजना का डिजाइन और अधिकांश निर्माण पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुआ।

  3. 288 पिलर बनने के बाद डिजाइन में बदलाव संभव नहीं था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर में लग रहे जाम के लिए पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का डिजाइन पूर्व की सरकार के कार्यकाल में तैयार हुआ, उसी दौरान डिजाइन को मंजूरी दी गई और निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई, तब तक परियोजना के 298 पिलर में से 288 पिलर का निर्माण हो चुका था। ऐसे में परियोजना के डिजाइन में बदलाव करना संभव नहीं था।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि परियोजना के लिए जगह की कमी नहीं थी। कॉरिडोर की चौड़ाई को दो-दो लेन तक और बढ़ाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि बारापुला फेज-3 के आसपास पहले से ही दो चौड़े फ्लाईओवर हैं।

अधिकांश निर्णय पूर्व की सरकार में लिए गए

एक तरफ एनएच-9 गुजरता है, जबकि दूसरी तरफ डीएनडी है। दोनों मार्गों की चौड़ाई भी काफी अधिक है। इसके बावजूद पूर्व की सरकार ने इस पहलू पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब बारापुला फेज-3 में जाम लगने को लेकर वीडियो बनाकर मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परियोजना के डिजाइन और निर्माण से जुड़े अधिकांश महत्वपूर्ण निर्णय पूर्व की सरकार के कार्यकाल में लिए गए थे। इसलिए आप के लोगों द्वारा इसके लिए हमारी सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना उचित नहीं है इसके लिए केजरीवाल सरकार ही जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें- बारापुला पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, जाम मिलते ही बदलेगा रूट; Google Maps भी होगा अपडेट