बारापुला पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, जाम मिलते ही बदलेगा रूट; Google Maps भी होगा अपडेट
बारापुला फेज-3 पर मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर ड्रोन से ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है, ...और पढ़ें

बारापुला फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति पर इस तरह ड्रोन से रखी जा रही नजर। सौ- ट्रैफिक पुलिस
HighLights
बारापुला फेज-3 पर ड्रोन से ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है।
गूगल मैप्स पर रास्ता खाली दिखने से भीषण जाम लग रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। जाम की स्थिति दिखते ही प्रमुख प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।
ट्रैफिक नियंत्रित करने के साथ ही जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्जन भी किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अभी गूगल मैप पर लोगों को रियल टाइम अपडेट नहीं मिल रहा है। इस पर गूगल की ओर से काम किया जा रहा है। अगले एक दो दिन में अपडेट मिलने लगेगा।
गूगल मैप्स का सुझाव बढ़ा रहा परेशानी
दरअसल, मयूर विहार, डीएनडी लूप व एनएच-24 से एम्स की तरफ जाने वालों को गूगल सर्च में बारापुला फ्लाईओवर का रास्ता ब्लू यानी एकदम खाली दिख रहा है। शार्टकट का सुझाव देते हुए गूगल वाहन चालकों को फ्लाईओवर पर पहुंचा रहा है। यही भीषण जाम की बड़ी वजह भी है।
यह भी पढ़ें- Google Maps ने खाली दिखाया बारापुला, पहुंचते ही लग रहा भीषण जाम; अब ड्रोन से की जा रही निगरानी
सदर्न रेंज के पुलिस उपायुक्त यातायात संदीप गुप्ता के मुताबिक फ्लाईओवर और आसपास जाम से राहत दिलाने के लिए लगातार ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सभी प्रमुख प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात हैं।
पीडब्ल्यूडी को दिए सुझाव
यातायात नियंत्रित और जरूरत के मुताबिक डायवर्जन किया जा रहा है। बता दें कि इस हिस्से को जाम से राहत दिलाने के क्रम में ट्रैफिक विभाग ने बृहस्पतिवार को ड्रोन सर्वे कर पीडब्ल्यूडी को चार बिंदुओं पर सुझाव दिए थे।
इसमें सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही सिग्नल लगाए जाने, सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव कराने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करने की बात थी।
सुझावों पर काम शुरू हो गया है। रियल टाइम अपडेट एक-दो दिन में मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Google Maps ने खाली दिखाया बारापुला, पहुंचते ही लग रहा भीषण जाम; अब ड्रोन से की जा रही निगरानी
