प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में कार्यक्रम के कारण बाहरी रिंग रोड पर भारी जाम लग गया। ...और पढ़ें
HighLights
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से बाहरी रिंग रोड पर जाम
जहांगीरपुरी से बुराड़ी तक वाहनों की रफ्तार थमी
दिल्ली पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते इलाके में भारी यातायात दबाव देखने को मिला। प्रधानमंत्री मेट्रो की कई परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए यहां पहुंचे हैं।
कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके कारण बाहरी रिंग रोड पर लंबा जाम लग गया।
वैकल्पिक मार्गों से आने जाने की सलाह
जहांगीरपुरी से बुराड़ी तक वाहनों की रफ्तार थम सी गई और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। वहीं पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर यातायात को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।
एक किलोमीटर चलकर रिंग रोड पर पहुंचे
मोहम्मद इरफान और हलीम ने बताया कि कई जगहों से रास्ते बंद होने से जाम है। एक किलोमीटर पैदल चलकर मुकुंदपुर बाहरी रिंग रोड तक पहुंचे हैं।