दिल्लीवाले ध्यान दें! PM मोदी के बुराड़ी दौरे पर इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को डीडीए उत्सव स्थल, बुराड़ी ग्राउंड का दौरा करेंगे। इस दौरान आवासीय परियोजनाओं और दिल्ली ...और पढ़ें

पीएम के कार्यक्रम के दौरान बुराड़ी में कई सड़कें रहेंगी बंद। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। डीडीए उत्सव स्थल-3, निरंकारी मंडल के सामने आधिकारिक समारोह के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई वीआईपी आठ मार्च को विभिन्न आवासीय परियोजनाओं और दिल्ली मेट्रो के कई खंडों के उद्घाटन के लिए डीडीए उत्सव स्थल, बुराड़ी ग्राउंड का दौरा करेंगे।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए सुबह 7:30 बजे से कई कदम उठाए गए हैं।
बंद की जाने वाली सड़कें
शांति स्वरूप त्यागी मार्ग कैंप चौक से बुराड़ी चौक तक, शाह आलम बांध मार्ग (शांति स्वरूप त्यागी मार्ग टी प्वाइंट से मजलिस पार्क रेड लाइट तक) सुबह 7.30 बजे से दो बजे तक बंद रहेंगी। केवल लेबल वाले वाहनों को इन सड़कों पर यात्रा करने की अनुमति होगी।
यहां से मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे
सभी यातायात किंग्सवे कैंप चौक से डायवर्ट किए जाएंगे और उन्हें आयोजन स्थल बुराड़ी चौक की और जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा के लिए बुराड़ी फ्लाईओवर मुकुंदपुर फ्लाईओवर लें और बुराड़ी चौक और मुकुंदपुर चौक से बचें।
100 फुटा बुराड़ी रोड से आने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बुराड़ी मेट्रो स्टेशन से बंध रोड लें और बुराड़ी चौक से बचें।
यह भी पढ़ें- दक्षिण दिल्ली में ट्रैफिक जाम का खतरा, राधा स्वामी सत्संग और पिंकाथॉन में जुटेगी भारी भीड़; डायवर्जन लागू