विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस के ACP पर आरोप और AI का खेल, जानिए कौन है 10वीं फेल नदीम; जिसके पास मिले महंगे टूल्स

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 04:24 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी के ACP पर लगे आरोपों को फर्जी बताया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

गिरफ्तार नदीम और उसके इंस्टा हैंडल का स्क्रीनशॉट

गिरफ्तार नदीम और उसके इंस्टा हैंडल का स्क्रीनशॉट

HighLights

  1. ACP पर महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोप फर्जी निकले।

  2. वायरल AI वीडियो पलवल के 10वीं फेल नदीम ने बनाया।

  3. नदीम ने दंगे भड़काने के उद्देश्य से वीडियो पोस्ट किए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 3 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार से बदसलूकी के जो आरोप एसीपी पर लगे थे, उस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी पर जो आरोप लगे थे, वह फर्जी थे।

इस मामले में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे लेकर भी दिल्ली पुलिस ने खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि यह एआई जनरेटेड वीडियो थे, जिसे हरियाणा के पलवल के रहने वाले शख्स नदीम ने बनाया था।

कौन है नदीम?

पुलिस ने बताया कि नदीम साकेत के एक मदरसे में पढ़ता था और वह 10वीं फेल है। सीजेपी प्रदर्शन के समय ही इसने न्यूज आईना टुडे नाम से इंस्टग्राम पर पेज बनाया था। उस पर अब तक वह 1200 पोस्ट सीजेपी के समर्थन में कर चुका है। इसके साथ ही उसके पोस्ट दिल्ली पुलिस और सरकार के खिलाफ होते हैं।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 14.08.26

पुलिस का दावा है कि, नदीम इस तरह का वीडियो पोस्ट करता था जिससे दिल्ली में फिर से 2020 जैसा दंगा भड़क जाए। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाए। पुलिस ने कहा कि इसके फॉरेन लिंक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

नदीम जैसे कई इंस्टाग्राम हैंडल्स की पहचान

पुलिस ने नदीम के जैसे कई और इंस्टग्राम हैंडल्स की पहचान की है जो पुलिस और सरकार के खिलाफ फर्जी वीडियो बनाकर विभिन्न इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देश में दंगा फैलाकर माहौल खराब करने में जुटे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार इसके मोबाइल में कई सारे एआई टूल्स मिले हैं जो महंगे होते हैं। इन टूल्स को इसने कैसे खरीदा, पैसा कहां से आया इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- फर्जी पत्रकार बन ACP भगत पर छेड़खानी का लगाया झूठा आरोप, दिल्ली पुलिस का दावा- साजिश का पर्दाफाश

यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न मामले में घिरे ACP विवेक भगत का 'प्रमोशन' रुका, अधिकारी ने खुद किया अतिरिक्त प्रभार हटाने का अनुरोध