फर्जी पत्रकार बन ACP भगत पर छेड़खानी का लगाया झूठा आरोप, दिल्ली पुलिस के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस ने एसीपी विवेक भगत पर एक युवती द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के फर्जी आरोप का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

HighLights
एसीपी विवेक भगत पर छेड़छाड़ का फर्जी आरोप।
दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की गहरी साजिश का पर्दाफाश।
फर्जी सोशल मीडिया पेज बनाने वाला युवक पलवल से गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एसआईआर के विरोध में पिछले दिनों संसद मार्ग इलाके में एक युवती द्वारा पत्रकार बनकर एसीपी विवेक भगत पर छेड़खानी का आरोप लगाने का मामला पुलिस की जांच में पूरी तरह से फर्जी निकला।
दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट सीपी नूपुर प्रसाद के अनुसार दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए इसकी गहरी साजिश रची गई थी। विवेक बीते दिनों जुलाई में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान से ही सीजेपी के हिट लिस्ट में हैं। उस दौरान भी प्रदर्शनकारियों ने इनको घेरकर बुरी तरह से जानलेवा हमला किया था।
ड्यूटी के दौरान एक डीसीपी की नजर इन पर पड़ने पर इन्हें बचा लिया गया था। विवेक भगत को इतनी गंभीर चोट आई थी कि वह दस दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। अब फिर इनको सीजेपी ने टारगेट किया।
दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की रची गई साजिश
संयुक्त सीपी के अनुसार विवेक भगत और पूरी दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए एक युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाकर एसीपी विवेक भगत के मॉर्फ फोटो लगाकर युवती से छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिस सीसीटीवी फुटेज में विवेक भगत को दिखाया गया उस समय वह वहां नहीं थे।
इस मामले में नई दिल्ली जिला के साइबर सेल ने पलवल से एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी पेज बनाया था। पुलिस आज इसको लेकर आज एक पत्रकार वार्ता करेगी।
युवती के खिलाफ भी पुलिस अब झूठा आरोप लगाने के कारण मुकदमा दर्ज कर सकती है। इंटरनेट मीडिया पर पेज बनाने वाला युवक सीजेपी और किसी अन्य पार्टी से जुड़ा है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
दो अन्य युवतियों के आरोप भी निकले फर्जी
दो अन्य युवतियों ने भी जो पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था अब तक की जांच में वो आरोप भी फर्जी पाए गए।
जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन के लिए अब तक 9 FIR
नई दिल्ली जिला में धारा 144 लगे होने और बिना अनुमति के पिछले कई दिनों से प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने अब तक 9 एफआईआर दर्ज की हैं।
