विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में पार्किंग का मकड़जाल ले रहा लोगों की जान, इमरजेंसी वाहनों के लिए भी नहीं बचा रास्ता

Published: Tue, 12 May 2026 04:18 PM (IST)

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की पालम कॉलोनी में 18 मार्च की रात लगी आग में दमकल गाड़ियां डबल पार्किंग के कारण 200 मीटर पहले फंस गईं, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। 

पालम आग में डबल पार्किंग से दमकल 200 मीटर दूर फंसी। इमेज एआई

पालम आग में डबल पार्किंग से दमकल 200 मीटर दूर फंसी। इमेज एआई

HighLights

  1. पालम आग में डबल पार्किंग से दमकल 200 मीटर दूर फंसी।

  2. अवैध पार्किंग के कारण नौ लोगों की जान गई, तीन बच्चे शामिल।

  3. दिल्ली में आपातकालीन सेवाओं के लिए गंभीर खतरा बनी पार्किंग समस्या।

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की पालम कालोनी की एक आवासीय बिल्डिंग में 18 मार्च की रात आग लगी तो लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन सबसे बड़ा संकट उस समय सामने आया जब दमकल की गाड़ियां मौके से करीब 200 मीटर पहले ही सड़क के दोनों किनारों पर पार्किंग के कारण जाम और संकरी सड़क में फंस गई।

दिल्ली फायर विभाग के आकलन के अनुसार, सड़क की चौड़ाई लगभग 7.4 मीटर थी, लेकिन दोनों तरफ अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण केवल लगभग 2.9 मीटर जगह बची थी। इस कारण दमकल वाहन आगे नहीं बढ़ पाए। और आग में फंसे लोगों को समय से मदद नहीं मिल पाई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे।

इस घटना ने राष्ट्रीय राजधानी की उस गंभीर समस्या को सामने ला दिया, जिसमें सड़कें पार्किंग के जाल में फंसकर आपात सेवाओं के रास्ते रोक रही हैं।

दिल्ली में बढ़ता ‘डबल पार्किंग संकट’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कई स्थानों पर सड़क के एक तरफ पार्किंग निर्धारित की हुई है। पर, वाहन सड़क के दोनों तरफ खड़े कराए जाते हैं। इससे इन क्षेत्रों में सड़कें इतनी संकरी हो जाती हैं कि वे अघोषित रूप से ‘वन-वे’ जैसी बन जाती हैं। नतीजतन, अधिकांशत: इन क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल वाहन तक फंस जाते हैं। ऐस में मिनटों की देरी जानलेवा बन जाती है।

बढ़ते वाहन और घटती सड़क क्षमता

निजी वाहनों की तेज वृद्धि ने पुराने क्षेत्रों, आवासीय कालोनियों की सड़कों को पार्किंग स्थल में बदल दिया है। कई जगहों पर तो सड़क की आधी से अधिक चौड़ाई पार्किंग में ही घिरी रहती है, जबकि फायर सेफ्टी मानकों के अनुसार कम से कम चार से छह मीटर खुली जगह आवश्यक है। दिल्ली में पार्किंग संकट - प्रभावित इलाके

दिल्ली में सड़क पार्किंग संकट: आपात सेवाओं पर प्रभाव

क्षेत्र इलाका अनुमानित जनसंख्या प्रमुख समस्याएं
दक्षिण दिल्ली
दक्षिण दिल्ली संगम विहार 8 से 10 लाख संकरी गलियां, दोनों तरफ पार्किंग, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की आवाजाही प्रभावित
दक्षिण दिल्ली पालम कॉलोनी 1.5 से 2 लाख हालिया आग कांड में रेस्क्यू बाधित, सड़क पार्किंग से आपात प्रतिक्रिया समय बढ़ा
पश्चिम दिल्ली
पश्चिम दिल्ली राजौरी गार्डन 4 से 5 लाख बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ाई लगभग 7.8 मीटर, दोनों तरफ पार्किंग से रास्ता संकरा
पश्चिम दिल्ली उत्तम नगर 2.8 लाख लगातार जाम, संकरी गलियां, आपात सेवाओं को पहुंचने में बाधा
पूर्वी दिल्ली
पूर्वी दिल्ली लक्ष्मी नगर 3.5 लाख कई गलियां पार्किंग से पूरी तरह घिरी, कुछ जगह उपयोगी चौड़ाई 2 मीटर से भी कम
पूर्वी दिल्ली ईस्ट विनोद नगर 2.5 लाख सड़क चौड़ाई लगभग 4.6 मीटर, दोनों तरफ पार्किंग से बेहद संकरा रास्ता।
संकट बिंदु: दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते, एंबुलेंस में देरी, आग जैसी घटनाओं में रेस्क्यू बाधित, अघोषित वन-वे, लगातार ट्रैफिक जाम

 

विशेषज्ञों की चेतावनी

शहरी नियोजन विशेषज्ञ पारस महाब्रे का कहना है कि दिल्ली की क्षेत्र और कालोनियां मौजूदा वाहन दबाव के लिए नहीं बनी थीं। वर्तमान में हर घर में औसतन दो से तीन वाहन हो गए हैं। सड़कें अब पार्किंग जोन में बदल चुकी हैं। कहा कि पालम कालोनी की घटना बताती है कि अव्यवस्थित पार्किंग केवल ट्रैफिक समस्या नहीं, बल्कि जीवन और मृत्यु के बीच की बाधा बन चुकी है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट, 3 आसान तरीकों से करें चेक और डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।