विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 12th Result 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट, 3 आसान तरीकों से करें चेक और डाउनलोड

Published: Tue, 12 May 2026 04:02 PM (IST)

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 आज किसी भी समय जारी हो सकता है, जिसका छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

सीबीएसई का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी। तस्वीर- एआई जनरेटेड

सीबीएसई का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी। तस्वीर- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज कभी भी होगा जारी।

  2. छात्र डिजिलॉकर, उमंग ऐप से भी देख सकेंगे परिणाम।

  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर तैयार रखें रिजल्ट देखने के लिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CBSE 12th Result कभी भी जारी हो सकता है। सीबीएसई के सूत्रों का दावा है कि भले ही रिजल्ट लेट नाइट आए लेकिन आज ही आएगा। 12वीं कक्षा के छात्र लंबे अरसे से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं जो आज खत्म हो सकता है।

यह संभावना कल से बढ़ी है जब से DigiLocker पर भी रिजल्ट को लेकर Coming Soon लिखकर आ रहा है। ऐसे में छात्र तीन ऐसे तरीके हैं जिससे अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो तरीके जिससे रिजल्ट चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी किया जा सकता है।

इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं। देशभर से 17 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है। बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़े स्तर पर आन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया, जिससे परिणाम प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया गया। हालांकि, कुछ विषयों में मूल्यांकन और अंक अपलोडिंग में देरी के कारण परिणाम घोषित होने में थोड़ा समय लगा।

कौन सी वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • CBSE Official Website: https://www.cbse.gov.in
  • CBSE Results Portal: https://results.cbse.nic.in
  • CBSE Results: https://cbseresults.nic.in

छात्रों के लिए सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें और रोल नंबर, स्कूल नंबर तथा एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें।

ऐसे चेक कर सकेंगे CBSE Class 12 Result 2026

  • वेबसाइट के जरिए
  • आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट खोलें।
  • Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • https://www.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें।
  • Aadhaar-linked या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें।
  • Education सेक्शन में जाएं।
  • Central Board of Secondary Education चुनें।
  • Class XII Marksheet पर क्लिक करें।
  • प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

UMANG और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र https://web.umang.gov.in और SMS सेवाओं के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी! डिजीलॉकर पर दिखा 'Result Coming Soon'; लाखों छात्रों में बढ़ी बेचैनी

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: किसी समय भी जारी हो सकता है इंटर परीक्षा का रिजल्ट, डिजीलॉकर से कर सकेंगे डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।