विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी! डिजीलॉकर पर दिखा 'Result Coming Soon'; लाखों छात्रों में बढ़ी बेचैनी

Published: Mon, 11 May 2026 11:19 PM (IST)

सीबीएसई से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आज किसी भी समय सीबीएसई 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

देशभर के लाखों विद्यार्थी और अभिभावक पूरे दिन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं।

देशभर के लाखों विद्यार्थी और अभिभावक पूरे दिन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रीतिका मिश्रा, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी कर सकता है। डिजीलाॅकर पर परिणाम को लेकर रिजल्ट कमिंग सून (परिणाम जल्द आ रहा है) संदेश दिखाई देने के बाद परिणाम 12 मई की दोपहर किसी भी समय जारी किया जा सकता है। देशभर के लाखों विद्यार्थी और अभिभावक पूरे दिन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं।

सीबीएसई से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ विषयों की कापियों की जांच का काम बाकी था, जिसके चलते शिक्षकों से 11 मई की रात तक मूल्यांकन कराया गया। वहीं, सभी परीक्षकों को 12 मई सुबह 10 बजे तक अंतिम रूप से अंक जांचकर पोर्टल पर अपलोड करने की समय-सीमा दी गई है। इसके बाद बोर्ड 12 मई को किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है।

cbse-12-result

इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं। देशभर से 17 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है। बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़े स्तर पर आन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया, जिससे परिणाम प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया गया। हालांकि, कुछ विषयों में मूल्यांकन और अंक अपलोडिंग में देरी के कारण परिणाम घोषित होने में थोड़ा समय लगा।

परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके अलावा डिजीलाकर और उमंग एप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आइडी की जरूरत होगी।

पिछले वर्ष सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर था। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 जबकि लड़कों का 85.70 प्रतिशत दर्ज किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अंक सत्यापन, री-इवैल्यूएशन और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, DigiLocker पर लिखा Coming Soon

यह भी पढ़ें- CBSE Class 12 Result Date: उल्टी गिनती शुरू, कभी भी आ सकता है सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट, 4 स्टेप्स में मार्कशीट कर पाएंगे डाउनलोड

यह भी पढ़ें- CBSE Result 2026 Class 12: क्या आज जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट? DigiLocker पर अलर्ट लेकिन Date-Time की जानकारी नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।