विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहरी दिल्ली में शर्मनाक वारदात, 9 साल की बच्ची से पड़ोसी की घिनौनी हरकत; माता-पिता के लौटते ही खुला राज

By Sanjay KumarEdited By: Pooja Tripathi
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:18 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के मुकुंदपुर में 9 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया ...और पढ़ें

मुकुंदपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस कर रही जांच। एआई जनरेटेड तस्वीर

मुकुंदपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस कर रही जांच। एआई जनरेटेड तस्वीर

HighLights

  1. मुकुंदपुर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप।

  2. पड़ोसी अरुण पर गलत हरकत करने का गंभीर आरोप।

  3. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। आउटर नार्थ दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर शाम की है।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही मासूम बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी दौरान उसी मकान में रहने वाले अरुण (उम्र करीब 45 से 50 वर्ष) पर अपने कमरे में बुलाकर बच्ची के साथ गलत हरकत करने का गंभीर आरोप है।

मां को रो-रोकर बताई आपबीती

बताया जा रहा है कि माता-पिता के घर लौटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को रो-रोकर पूरी आपबीती बताई, जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित अरुण को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है, परिवार की मांग है कि बच्ची को इंसाफ मिले और आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- ACP मनस्वी वशिष्ठ के वायरल वीडियो पर दिल्ली HC सख्त, वीडियो अपलोड करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की होगी जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।