दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला ओल्ड RTR फ्लाईओवर बंद, दो जगहों पर मिलीं दरारें; मुनिरका के रास्ते पर लंबा जाम
दिल्ली में IGI एयरपोर्ट से वसंत विहार जाने वाला ओल्ड RTR फ्लाईओवर दो जगह दरारें मिलने के बाद अस्थायी रूप ...और पढ़ें

आरटीआर फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के कारण एयरपोर्ट से मुनिरका आने वाले मार्ग पर लगा जाम। फोटो: विपिन शर्मा
HighLights
ओल्ड RTR फ्लाईओवर दरारों के कारण अस्थायी रूप से बंद।
पीडब्ल्यूडी द्वारा मरम्मत कार्य जारी, यातायात डायवर्ट।
सोमवार सुबह तक खुलने की उम्मीद, सुरक्षा जांच के बाद।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में IGI एयरपोर्ट से वसंत विहार की ओर जाने वाले ओल्ड RTR फ्लाईओवर को दो जगह दरारें मिलने के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस दौरान यातायात को फ्लाईओवर के साथ वाली सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। जिसकी वजह से एयरपोर्ट से मुनिरका जाने वाले मार्ग पर जाम लगा।

दो जगह दरारें मिलने के बाद लिया गया फैसला
फ्लाईओवर के कैरिजवे पर दो स्थानों पर दरारें मिलने के बाद वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। पीडब्ल्यूडी मरम्मत कार्य में जुटा है। यात्रियों को ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
सोमवार सुबह तक खुलने की उम्मीद
फ्लाईओवर के सोमवार सुबह, 26 अक्टूबर 2026 तक दोबारा खुलने की उम्मीद है। हालांकि, इसे खोलने का फैसला मरम्मत पूरी होने और सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा।
यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, यात्रा से पहले अपने रास्ते की योजना बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि रास्ते में होने वाली देरी से बचा जा सके।
