विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन जारी, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:10 PM (IST)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने दिल्ली में चौथे दिन भी प्रदर्शन किया, ...और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन।

HighLights

  1. एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

  2. रायसीना रोड पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।

  3. संसद मार्ग थाने के बाहर भी महिला उत्पीड़न पर हंगामा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को चौथे दिन भी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन होते रहे। रायसीना रोड पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के वास्तविकता में जिंदा तथा वोटर लिस्ट में मृत के सांकेतिक प्रदर्शन के साथ जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर भी हंगामा हुआ। पुलिस ने एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

एसआइआर प्रक्रिया में गड़बड़ियों और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सफेद कपड़ा पहन और माला पहनकर खुद को मृत दिखाते हुए विरोध दर्ज कराया। रायसीना रोड वह सड़कों पर अर्थी की तरह लेट गए। बाद में वह हाथों में वोट की चोरी नहीं चलेगी लिखी तख्तियां लेकर जंतर-मंतर की ओर बढ़े जहां, पुलिस ने बैरिकेड्स लगा उन्हें रोक दिया। बाद में धक्कामुक्की के बाद सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिसकर्मियों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न को लेकर थाने का घेराव

उधर, जंतर-मंतर पर पूर्व में प्रदर्शन के दौरान तीन महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग थाने का घेराव कर एफआईआर दर्ज करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की। थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर NSUI प्रदर्शन के दौरान CISF जवान पर चाकू से हमला, हमलावर हिरासत में