जंतर-मंतर पर NSUI प्रदर्शन के दौरान CISF जवान पर चाकू से हमला, हमलावर हिरासत में
जंतर-मंतर पर एनएसयूआइ के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान विक्रम कुमार पर एक प्रदर्शनकारी ने चाकू ...और पढ़ें

सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान विक्रम कुमार पर एक प्रदर्शनकारी ने चाकू से हमला कर दिया। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
एनएसयूआइ प्रदर्शन के दौरान सीआइएसएफ जवान पर चाकू से हमला।
जवान विक्रम कुमार की दाहिनी कोहनी पर मामूली चोट आई।
हमलावर को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लिया, कानूनी कार्रवाई जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सोमवार को एसआइआर के खिलाफ एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सीआइएसएफ के एक जवान पर एक प्रदर्शनकारी ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में जवान की दाहिनी कोहनी पर चोट आई।
घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। चोट मामूली होने के कारण जरूरी इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद आरोपित प्रदर्शनकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीआईएसएफ के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया
सोमवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे थे।
इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी ने ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल विक्रम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जवान की दाहिनी कोहनी पर खरोंच आई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाली और आरोपित को हिरासत में ले लिया।
