विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की OHE स्किल प्रतियोगिता में अंबाला अव्वल, लखनऊ और दिल्ली रहे उपविजेता; 84 डिपो ने लिया हिस्सा

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:57 AM (IST)

उत्तर रेलवे ने सुरक्षित ट्रेन परिचालन हेतु 84 ओएचई डिपो में ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें अंबाला विजेता रहा, जबकि लखनऊ और दिल्ली मंडल उपविजेता घोषित किए गए।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. उत्तर रेलवे ने 84 ओएचई डिपो में प्रतियोगिता आयोजित की।

  2. अंबाला मंडल ने ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

  3. लखनऊ और दिल्ली मंडल उपविजेता के रूप में उभरे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सुरक्षित व निर्बाध ट्रेन परिचालन के लिए ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) की सुरक्षा और उचित रखरखाव जरूरी है। इसमें किसी तरह की खराबी होने पर ट्रेन परिचालन बाधित हो जाता है।

उत्तर रेलवे ने ओएचई अनुरक्षण एवं ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन में कौशल वृद्धि के उद्देश्य से सभी 84 ओएचई डिपो में इस माह ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता - 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंबाला विजेता और लखनऊ और दिल्ली उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता में ओएचई के रखरखाव, इसके खराब उपकरणों को बदलने सहित अन्य कामों को शामिल किया गया। सभी ओएचई डिपो के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, व्यावहारिक कौशल को निखारा, टीम वर्क को मजबूत किया और एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को देख-साझा कर सीखा।

विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल दिए

ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीमों को ट्राफी एवं मेडल प्रदान किए गए।

अंबाला मंडल विजेता रहा। वहीं लखनऊ मंडल को प्रथम उपविजेता और दिल्ली मंडल को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि यह पहल परिचालन सुरक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता और फ्रंटलाइन स्टाफ के कौशल विकास के प्रति उत्तर रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: गाजीपुर के रास्ते अमृतसर-कोलकाता और अहमदाबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

यह भी पढ़ें- वाराणसी से अहमदाबाद, कोलकाता और अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल