वाराणसी से अहमदाबाद, कोलकाता और अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रेलवे प्रशासन ने पूजा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
रेलवे ने पूजा पर्व के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाईं।
वाराणसी से अहमदाबाद, कोलकाता और अमृतसर के लिए ट्रेनें चलेंगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूजा पर्व पर घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। अहमदाबाद, कोलकाता और अमृतसर के लिए घोषित यह ट्रेनें दोनों दिशाओं में वाराणसी से गुजरेगी।
गाड़ी संख्या-04668 अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेन चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को वाराणसी जंक्शन से शाम पांच बजे गुजरेगी। गाड़ी संख्या-04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का संचालन छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर मंगलवार को शाम 3.15 बजे वाराणसी जंक्शन में ठहराव लेकर अमृतसर के लिए रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या-गाड़ी संख्या-09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 17, 24 एवं 31 अक्टूबर तथा सात एवं 14 नवंबर को हर शनिवार रात्रि 11.30 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी। जबकि गाड़ी संख्या - 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का संचालन 19,26 अक्टूबर तथा दो, 16 नवंबर को हर सोमवार दोपहर 1.45 बजे वाराणसी जंक्शन से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या - 05048 बनारस - कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन छह अक्टूबर से 24 नवम्बर तक किया जा रहा है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को बनारस स्टेशन से सुबह 10.45 बजे प्रस्थान करेगी।
पूर्वाह्न 11 बजे वाराणसी जंक्शन पर आगमन होगा। वाया गाजीपुर सिटी,छपरा, जसीडीह, दुर्गापुर, और बर्दमान के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6.15 बजे तक कोलकाता पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: गाजीपुर के रास्ते अमृतसर-कोलकाता और अहमदाबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
