विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीते तीन महीने में 12.66 लाख यात्री बेटिकट पकड़े गए, रेलवे के राजस्व में हुई 22.88% की बढ़ोतरी

Published: Tue, 14 Jul 2026 07:54 PM (IST)

उत्तर रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है, जिसमें पिछले तीन महीनों में 12.66 लाख यात्री पकड़े ...और पढ़ें

उत्तर रेलवे ने तीन महीने में बिना टिकट यात्रा करने वाले 12.66 लाख यात्रियों को पकड़ा। (AI Generated Image)

उत्तर रेलवे ने तीन महीने में बिना टिकट यात्रा करने वाले 12.66 लाख यात्रियों को पकड़ा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. 12.66 लाख बेटिकट यात्री पकड़े गए, 89.21 करोड़ रुपये वसूले गए।

  2. जुलाई से बेटिकट यात्रा का जुर्माना दोगुना, अब 500 रुपये।

  3. उत्तर रेलवे जून में टिकट जांच राजस्व में शीर्ष पर रहा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बेटिकट यात्री न सिर्फ रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि वैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। यात्री सुरक्षा के लिए भी यह गंभीर मामला है। रेलवे प्रशासन के सामने इन्हें रोकने की चुनौती है।

इसके लिए उत्तर रेलवे विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। पिछले तीन माह में बिना टिकट या अपर्याप्त टिकट से यात्रा करने वाले 12.66 लाख यात्री पकड़े गए हैं। उनसे किराया और जुर्माना के रूप में लगभग 89.21 करोड़ रुपये वसूले गए हैं।

एक जुलाई से बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया गया है। पहले किराया के साथ ही ढाई सौ रुपये जुर्माना देना पड़ता था। अब किराया के साथ पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाता है। इसके बावजूद कई कई लोग वैध टिकट लिए बिना यात्रा करते हैं।

अप्रैल से जून तक 12.66 लाख लोग पकड़े गए

इनके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्रा करने वाले पकड़े जा रहे हैं। अप्रैल से जून तक 12.66 लाख लोग पकड़े गए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 11.01 लाख थी।

वहीं, टिकट जांच से प्राप्त राजस्व 72.60 करोड़ से बढ़कर 89.21 करोड़ हो गया है जो 22.88 प्रतिशत की वृद्धि है। इस दौरान 49 दिन एेसे थे जिसमें किराया व जुर्माना के रूप में एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई।

बिना टिकट यात्रियों को रोकने के लिए जांच अभियान में तेजी 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि उत्तर रेलवे में बिना टिकट यात्रियों को रोकने के लिए जांच अभियान में तेजी लाई गई है। यही कारण है कि जून में उत्तर रेलवे टिकट जांच से राजस्व प्राप्त करने में भारतीय रेलवे में पहले स्थान पर रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लोक अदालतों में ट्रैफिक चालान भरना होगा और आसान, अब UPI और कार्ड से मिनटों में करें पेमेंट

यह भी पढ़ें- सावधान! बच्चों के ऑनलाइन शोषण पर होगी तुरंत जेल, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया 'TIP Line Complaint' अभियान