विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के इन रास्तों पर आज लग सकता है जाम, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले देख लें रूट 

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:45 AM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी सोमवार को उत्तरी दिल्ली में विशेष व्यवस्था के चलते यातायात प्रभावित रहने की सूचना दी है। दोपहर 3 बजे से कई मार्गों पर आवाजाही नियंत्रित होगी।

दिल्ली में आज कई मार्गों पर डायवर्जन लागू। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली में आज कई मार्गों पर डायवर्जन लागू। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित।

  2. दोपहर तीन बजे से वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होगी।

  3. वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विशेष ट्रैफिक व्यवस्था के चलते सोमवार को उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर तीन बजे से जरूरत के मुताबिक विभिन्न सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।

इस दौरान कुछ मार्गों पर पाबंदियां लगाने के साथ ही वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा सकता है। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट रहेगी।

प्रभावित रहेंगे कई मार्ग

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पाइंट तक यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा शामनाथ मार्ग, लोक निवास मार्ग, अंडर हिल रोड, राजपुरा रोड, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, डा. कर्णवाल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर भी जरूरत के अनुसार ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

इन मार्गों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वजीराबाद फ्लाईओवर, उसके नीचे, आइपी रेड लाइट, शामनाथ मार्ग-बुलेवार्ड रोड टी-पाइंट, खैबर पास, युधिष्ठिर सेतु वाई-पाइंट और उसके नीचे विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा चांदगी राम अखाड़ा, सेंट स्टीफंस कालेज रेड लाइट, रानी झांसी फ्लाईओवर, बर्फ खाना चौक और ओल्ड जीटी करनाल रोड पर भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

व्यावसायिक वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

जरूरत पड़ने पर इन स्थानों से भारी और व्यावसायिक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान इन मार्गों से बचें और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- गुरुपर्व के नगर कीर्तन से पहले हटाया 40 साल पुराना अतिक्रमण, छुट्टी के दिन भी दिल्ली में चला एमसीडी का बुलडोजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।