दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक से उठा तेज धुआं, वेल्डिंग के दौरान एसी बॉयलर में लगी आग
केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक से घना धुआं उठने की सूचना पर हड़कंप मच गया। दमकल विभाग ने तत्काल छह ...और पढ़ें
HighLights
केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठा।
दमकल की छह गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं।
मरम्मत कार्य के कारण मामूली आग की आशंका।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय सचिवालय स्थित नाॅर्थ ब्लाॅक की छत पर सुबह धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नाॅर्थ ब्लाॅक की छत पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से एक एसी बॉयलर में आग लगने का मामला बताया जा रहा है।
इमारत में मरम्मत का काम चल रहा
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
वेल्डिंग के दौरान एसी बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान कहीं छोटी-मोटी आग लगी हो, जिससे धुआं उठा।
बताया गया कि नॉर्थ ब्लॉक की छत पर चल रहे वेल्डिंग के काम के दौरान अचानक एक एसी बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आपातकालीन बचाव दल ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और किसी भी तरह की जानमाल की हानि या इमारत को नुकसान नहीं होने दिया।
नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा
गौरतलब है कि नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। यह संसद भवन के नजदीक केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्र का अहम हिस्सा है।
ऐसे में इमारत के पीछे से धुआं उठने की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गईं। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारण और संभावित नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
