दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन योजना का कैसे उठाए लाभ? पात्रता से उम्र तक नोट करें हर डिटेल
दिल्ली सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर ...और पढ़ें

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना ( एआई जेनरेटेज इमेज )
HighLights
दिल्ली सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
पात्रता मानदंड में आयु, आय और निवास स्थान शामिल हैं।
आवेदन के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और हेल्पलाइन उपलब्ध है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों के लिए दिल्ली 'वृद्धावस्था पेंशन योजना' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, ताकि उन्हें अपनी जरूरतों की पूर्ति के किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहना पड़े।
आमतौर पर देखा जाता है कि बढ़ती उम्र इंसान को बेहसहारा कर देती है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?
- इस योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थी की उम्र 60 से 69 साल के बीच होनी चाहिए। इस योजना के तहत 2,000 से लेकर 2500 रूपये तक देने का प्रावधान है।
- 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग के लिए 2500 से लेकर 3,000 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, ताकि बुजुर्ग को किसी भी प्रकार की आर्थिक दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़े।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को 500/- रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
क्या हैं पात्रता?
- इस योजना का लाभ वही उठा सकता है, जो दिल्ली में पांच साल से अधिक समय से रह रहा हो और उसकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए अधिक नहीं हो।
- अगर किसी बुजुर्ग की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होगी, तो वो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा। इसके इतर, लाभ उठाने वाले बुजुर्ग का आधार कार्ड बैंक से लिंक होना अनिवार्य है।
कैसे करें आवेदन?
- अब आप सोच रहे होंगे आखिर इस योजना का लाभ उठाने के लिए हम आवेदन कैसे करें, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ई-डिस्ट्रक दिल्ली पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
- वहां पर आपसे जो भई जानकारी मांगी गई है, उसे भरना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, योजना के बारे में हेल्पलाइन नंबर (1031) पर कॉल करके भी जानकारी जुटा सकते हैं। वहां पर आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
आवेदन करने के लिए चाहिए ये दस्तावेज
आवेदन करने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता है, जिसमें ये सभी शामिल हैं।
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- बीपीएल कार्ड। (बीपीएल से सम्बंधित हो तो)
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोजाति प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें- बोर्ड एक्जाम भी...Asin की सात साल की बेटी को आती हैं 12 भाषाएं, राहुल शर्मा ने बताया घर में नहीं है टीवी
