विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोरा फतेही को दिल्ली की कोर्ट का समन, 2 नवंबर को होना है पेश; तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आया नाम

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:09 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी ...और पढ़ें

नोरा फतेही को दिल्ली की कोर्ट का समन। फोटो: आर्काइव

नोरा फतेही को दिल्ली की कोर्ट का समन। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। उन्हें 2 नवंबर 2026 को अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर नाम

नोरा फतेही का नाम इस मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के रूप में शामिल है। अदालत ने उन्हें इसी सिलसिले में पेश होने का निर्देश दिया है।

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है रंगदारी का मामला

यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी प्रकरण का है। नोरा फतेही को इस मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर बुलाया गया है। उन्हें 2 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए पेश होना होगा।

यह भी पढ़ें- दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद, चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने जताई आपत्ति; न्यू चंडीगढ़ में भी होना है लाइव शो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।