दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद, चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने जताई अपत्ति, बाल संरक्षण आयोग का CP को नोटिस
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित राव धरेनावर ने आपत्ति जताई है। आरोप है ...और पढ़ें

पंजाब गायक दिलजीत दोसांझ।
HighLights
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना है कॉन्सर्ट।
12 दिसंबर को मुल्लांपुर के क्रिकेट ग्राउंड में भी दिलजीत का लाइव शो।
प्रोफेसर पंडित राव ने गन और नशे के कल्चर का विरोध किया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आज यानी 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट काॅलेज के प्रो. पंडित राव धरेनावर ने कॉन्सर्ट पर आपत्ति जताई।
पंडित राव ने अपील की है कि दिलजीत दोसांझ नशे और गन कल्चर को प्रमाेट करता हुआ कोई गाना न गाएं और न ही किसी यूथ को अपने साथ स्टेज पर बुलाएं। उन्होंने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी, जिसपर दिल्ली पुलिस कमिश्नर (सीपी) को नोटिस जारी हुआ।
12 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में भी दिलजीत का लाइव शो होना है। दिलजीत 2 साल बाद फिर से इंडिया टूर कर रहे हैं। उनका पिछला भारत दौरा दिल-लुमिनाटी टूर 2024 में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विदेश में कई कॉन्सर्ट किए।
पंडित राव वर्ष 2000 से चंडीगढ़ में प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दे रहे है। उन्होंने पंजाबी भाषा के प्रोत्साहन की दिशा में काम किया है और बीते एक दशक से वह पंजाब की संगीतक दुनिया में गन और नशे के कल्चर का विरोध कर रहे हैं।
पंडित राव का स्पष्ट कहना है कि गीत-संगीत विद्यार्थियों की परवरिश को प्रभावित करते हैं, इसलिए इस प्रकार के गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए।
