दिल्ली के 53 होटलों और गेस्ट हाउसों पर गिरेगी गाज, NGT ने दिया तत्काल एक्शन का आदेश, क्या है पूरा मामला?
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के 53 होटलों और गेस्ट हाउसों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

बोरवेल पर डिजिटल मीटर नहीं लगाने पर एक हफ्ते में कार्रवाई का आदेश। तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
एनजीटी ने 53 दिल्ली होटलों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया।
बोरवेल पर डिजिटल वाटर मीटर न लगाने पर हुई कार्रवाई।
दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया निर्णय।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के 53 गैर-अनुपालन करने वाले होटलों एवं गेस्ट हाउसों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इन प्रतिष्ठानों ने बोरवेल पर डिजिटल वाटर फ्लो मीटर और पाइजोमीटर लगाने के आदेश का पालन नहीं किया है। सुनवाई के दौरान पीठ ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा 2 सितंबर 2026 को दाखिल अनुपालन रिपोर्ट का संज्ञान लिया।
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कुल 555 होटलों/गेस्ट हाउसों की जांच में 123 प्रतिष्ठान गैर-अनुपालन की श्रेणी में पाए गए थे।एनजीटी ने कहा कि डीजेबी द्वारा बार-बार कहने के बावजूद इन प्रतिष्ठानों ने डिजिटल वाटर मीटर/पाइजोमीटर स्थापित नहीं किए।
यह भी पढ़ें- लद्दाख के बर्फीले इलाकों में 'ब्लैक-नेक्ड क्रेन' की शानदार वापसी, एक साल में 25% बढ़ी आबादी; चुशुल सबसे बड़ा गढ़